CG Politics : विष्णु कैबिनेट का विस्तार होगा विधानसभा सत्र के बाद

CG Politics :  विष्णु कैबिनेट का विस्तार होगा विधानसभा सत्र के बाद
X
कैबिनेट का विस्तार अब विधानसभा सत्र (assembly session)के बाद होगा। भाजपा सरकार पहले विधानसभा का सत्र बुलाकर विधायकों को शपथ दिलाने का काम करेगी। खुद मुख्यमंत्री ने भी कह दिया है कि कैबिनेट के विस्तार के लिए इंतजार करें। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार (BJP government)बन गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai)के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों (Deputy Chief Ministers)ने भी शपथ ले ली है। इसके बाद पूरे प्रदेश की दिलचस्पी इसमें है कि विष्णु कैबिनेट (Vishnu cabinet)में बाकी मंत्री कौन कौन होंगे। माना जा रहा था कि एक दो दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा। लेकिन इस पर बड़ा अपडेट है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट का विस्तार अब विधानसभा सत्र (assembly session)के बाद होगा। भाजपा सरकार पहले विधानसभा का सत्र बुलाकर विधायकों को शपथ दिलाने का काम करेगी। खुद मुख्यमंत्री ने भी कह दिया है कि कैबिनेट के विस्तार के लिए इंतजार करें। इधर राज्यपाल भी दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। उनका राष्ट्रपति से मिलने का कार्यक्रम है।उनकी वापसी की तिथि भी अभी तय नहीं है। इससे तय है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कैबिनेट के विस्तार को लेकर जल्दबाजी में नहीं है।

मंत्रिमंडल के संभावित दावेदारों को लंबा इंतजार करना होगा। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण के पहले इस बात को लेकर लगातार चर्चा रही कि उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ ग्रहण होगा, लेकिन अंत में मंत्रिमंडल के गठन को अंतिम रूप नहीं दिया गया और मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्रियों अरुण साव और विजय शर्मा को शपथ दिलाई गई। इसके बाद अब मंत्रिमंडल को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि इसका गठन कब होगा। हरिभूमि को भाजपा के सूत्रों ने खास जानकारी देते बताया है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कैबिनेट के विस्तार को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता।

इंतजार करते रहे दिग्गज

मंत्रिमंडल में स्थान पाने के दावेदारों का अब इंतजार लंबा हो गया है। एक दिन पहले यह कहा जा रहा था कि शपथ ग्रहण वाले दिन सुबह को दावेदारों को फोन करके बताया जा सकता है कि उनका नाम मंत्रिमंडल की सूची में है, लेकिन शपथ ग्रहण में मंत्रिमंडल का गठन ही टाल दिया गया। अब कैबिनेट का विस्तार कब तक होगा, यह अभी तय नहीं है।

विभागों का होगा बंटवारा

कैबिनेट का विस्तार अभी नहीं होगा, इसलिए मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्रियों के बीच में जरूरी विभागों का बंटवारा हो जाएगा और इसी के साथ काम प्रारंभ हो जाएगा। जब बाद में कैबिनेट का विस्तार होगा, तो विभागों का बंटवारा नए सिरे से होगा।

चौंका सकती है भाजपा

भाजपा ने जिस तरह से चौंकाने वाले फैसले किए हैं और छत्तीसगढ़, मप्र और राजस्थान में नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाया है, उससे यह भी संभावना है कि कैबिनेट के विस्तार में भी चौंकाने वाले फैसले हो सकते हैं। जिन पुराने विधायकों को दावेदार माना जा रहा है, उनका नाम कट भी सकता है।

विधानसभा सत्र अगले हफ्ते

भाजपा सूत्रों का कहना है, अगले हफ्ते विस सत्र बुलाया जाएगा। कैबिनेट के विस्तार को लेकर अभी समय लिया जाएगा। इसीलिए पहले विधानसभा का सत्र बुलाने की तैयारी है। एक- दो दिनों में सरकार विधानसभा सत्र की संभावित तिथि बताएगी। उसके बाद सत्र आयोजित होगा जिसमें विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रोटेम स्पीकर के लिए सबसे ज्यादा 8 बार जीतने वाले बृजमोहन अग्रवाल का नाम सामने आ रहा है। इस प्रक्रिया में हफ्ते से दो हफ्ते का वक्त लग सकता है।

Tags

Next Story