CG Politics : सीएम बोले- सट्टेबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्रवाई हमने की, उलटे हम पर आरोप लगा रहे हैं...

CG Politics : सीएम बोले- सट्टेबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्रवाई हमने की, उलटे हम पर आरोप लगा रहे हैं...
X
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, पिछले डेढ़ साल से महादेव ऐप के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इसके बावजूद भाजपा हम पर आरोप लगा रही है...पढ़िए पूरी खबर

गौरव शर्मा-रायपुर। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले लगातार भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और मंत्रियों का छग में दौरा जारी है। इसी बीच 2 सितंबर को राहुल गांधी छग के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरे को लेकर सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा है कि, राजधानी रायपुर के मेला ग्राउंड में बड़ा आयोजन रखा गया है। जहां पर युवाओं और राजीव मितान क्लब के सदस्यों से संवाद किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रदेश के युवा जुड़ेंगे...

पिछले डेढ़ साल से कर रहे हैं महादेव एप के खिलाफ कार्रवाई

महादेव ऐप सट्टा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Dr. Raman Singh) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिसाब किताब लेगी। महादेव ऐप में मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख लोग महादेव एप्प सट्टे (Mahadev App) मे शामिल होने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, पिछले डेढ़ साल से महादेव ऐप के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। सट्टे के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्रवाई छत्तीसगढ़ में हुई, किसी और BJP शासित राज्य में तो कार्रवाई नहीं हुई। चुनाव करीब है, तो हम पर भाजपा आरोप लगा रही है। छत्तीसगढ़ में तो महादेव ऐप का कार्यालय भी नहीं है।

BJP नहीं चाहती छत्तीसगढ़ शांत रहे

भाजपा की तरफ से कहा गया था कि, कांग्रेस को वोट देना छग को आतंकियों को सौंपने जैसा है। इसी मसले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। लेकिन बीजेपी को हिंसा, खून और घृणा पसंद है। भाजपा शांत छग को ईडी और आईटी पहुंचाकर दहशत फैला रही है।

Tags

Next Story