CG : चाकू की नोंक पर महिला से लूट, बाइक सवार दोनों लुटेरों की तलाश जारी

X
By - Vinod Dongre |16 Sept 2020 3:28 PM IST
आरोपियों के संबंध में न तो कोई सुराग मिला है, न ही पुलिस उनका लोकेशन ट्रैस कर पा रही है। पढ़िए पूरी खबर-
जांजगीर चाम्पा। जिले के अकलतरा में चाकू की नोंक पर एक महिला से दिनदहाड़े लूट की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लुटेरे महिला से सोने के जेवर लूटकर भाग गए।
सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह वारदात अकलतरा के शास्त्री चौक की है। अकलतरा पुलिस जांच में जरुर जुटी है, लेकिन फिलहाल आरोपियों के संबंध में न तो कोई सुराग मिला है, न ही पुलिस उनका लोकेशन ट्रैस कर पा रही है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ महिला की सूचना के आधार पर अपराध कायम कर लिया है। आरोपियों की पहचान और खोजबीन जारी है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS