चाह को मिला प्रशासन का साथ : सुदूर वनांचल की बच्चियों के हाथ में आई हॉकी स्टिक, खुशी का माहौल

चाह को मिला प्रशासन का साथ : सुदूर वनांचल की बच्चियों के हाथ में आई हॉकी स्टिक, खुशी का माहौल
X
सुदूर वनांचल की स्कूली बच्चियों की हॉकी खेलने की चाह को जिला प्रशासन का साथ मिला है। बच्चियों की मांग पर कलेक्टर की पहल पर प्रशासन की ओर से हॉकी किट उपलब्ध कराई गई। पढ़िए पूरी खबर...

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के वनांचल रामगढ़ की स्कूली बच्चियों की हॉकी खेलने की चाह को जिला प्रशासन का साथ मिला है। बच्चियों की मांग पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा की पहल पर प्रशासन की ओर से हॉकी किट उपलब्ध कराई गई। इससे बच्चियों को राष्ट्रीय खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।

बता दें कि विकासखंड सोनहत के ग्राम पंचायत रामगढ़ के शासकीय हाई स्कूल में पढ़ने वाली ये बच्चियां सुदूर वनांचल ग्रामों से आती हैं। रामगढ़, सिंघोर, चुलादर, नटवाही, एतवार, उज्ञाव और सलगंवा जैसों गांवों की रहने वाली इन स्कूली छात्राओं की इच्छा हॉकी खेलने की थी। कलेक्टर के संज्ञान में आते ही छात्राओं को नई किट दिलाई गई। किट मिलते ही बच्चियों में खुशी का माहौल है। देखिए वीडियो-


Tags

Next Story