आरोप पत्र समिति का संयोजक बने चंद्राकर : बोले- सरकार के खिलाफ हमारा आरोप पत्र विस्फोटक होगा

आरोप पत्र समिति का संयोजक बने चंद्राकर : बोले- सरकार के खिलाफ हमारा आरोप पत्र विस्फोटक होगा
X
संयोजक बनाए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में श्री चंद्राकर ने कहा है कि, BJP का आरोप पत्र विस्फोटक होगा, और प्रामाणिकता के साथ तैयार होगा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार अपने पापों के बोझ से मरेगी। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। चुनावी तैयारियों के लिए कमर कसती जा रही भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को आरोप पत्र समिति का संयोजक बनाया है। संयोजक बनाए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में श्री चंद्राकर ने कहा है कि, BJP का आरोप पत्र विस्फोटक होगा, और प्रामाणिकता के साथ तैयार होगा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार अपने पापों के बोझ से मरेगी।

आरोप पत्र समिति की घोषणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अरुण साव की ओर से की गई है। इस समिति में अजय चंद्राकर को संयोजक, प्रेम प्रकाश पांडे और ओपी चौधरी को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने समिति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र समिति भी घोषित की थी, जिसके संयोजक सांसद विजय बघेल बनाए गए हैं। इससे पहले राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को सह प्रभारी बनाया। राष्ट्रीय कार्यसमिति में धरमलाल कौशिक और विष्णुदेव साय को भी जगह मिली थी।

भाजपा ने बढ़ाई सक्रियता

इन आदेशों के साथ भारतीय जनता पार्टी यह भी दिखाने का प्रयास कर रही है कि अब वह चुनावों को लेकर एक्शन मोड में आ चुकी है। लगातार इस तरह की समितियों की घोषणा होना, नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां बांटना कार्यकर्ताओं में सक्रियता को बढ़ा रहा है।

विस के मानसून सत्र में भी दिखेगा असर

भाजपा इस बार विधानसभा में भी कांग्रेस को इस बार घेरने की तैयारी में है। धान खरीदी, शराबबंदी, कर्मचारियों का नियमितीकरण ये अहम मसले बन सकते हैं। पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने कह दिया है कि, वह विधानसभा सत्र में कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे, आरोप पत्र समिति भी अब अपने तरीके से कांग्रेस को घेरने की रणनीति बनाएगी।

Tags

Next Story