चंद्राकर की चुनौती : प्रदेश में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं, कहा-कांग्रेस में अब नाटक के सिवा कुछ भी बाकी नहीं

चंद्राकर की चुनौती : प्रदेश में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं, कहा-कांग्रेस में अब नाटक के सिवा कुछ भी बाकी नहीं
X
अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को चुनौती दी कि राज्य में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं। उन्होंने ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी तो कांग्रेस है, जिसने आपातकाल लगाया। पूरे देश में पीएफआई पर हो रही कार्रवाई को लेकर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में पीएफआई पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। और क्या-क्या कहा पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब कुछ बाकी नहीं रहा सिवाय नाटक के। एक सीन का पर्दा गिरता है तो दूसरे सीन का पर्दा उठ जाता है। प्रदेश में कांग्रेस से ज्यादा बड़ी पार्टी आम आदमी पार्टी हो गई है। आने वाले समय में बड़ा विपक्षी दल कांग्रेस नहीं आप पार्टी होगा। अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को चुनौती दी कि छत्तीसगढ़ में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं। उन्होंने ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी विरोधी पार्टी तो कांग्रेस है, जिसने आपातकाल लगाया। पूरे देश में पीएफआई पर हो रही कार्रवाई को लेकर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पीएफआई पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। सरकार यह बताए कि पीएफआई के सहयोगी संगठन छत्तीसगढ़ में मौजूद है कि नहीं।

6 अक्टूबर को भाजपा की बड़ी बैठक

उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर को भाजपा की बड़ी बैठक होने वाली है। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर शामिल हो सकते हैं। प्रभारी बनाए जाने के बाद ओम माथुर की यह पहली बैठक होगी। बैठक धमतरी के गंगरेल रिसोर्ट में होगी, जिसमें कोर ग्रुप के सदस्य और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा और केंद्रीय एजेंसियों की सांठगांठ : सुशील आनंद

वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठों की भांति काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनको दमदारी से बेनकाब कर रहे हैं। इसमें भाजपा को पीड़ा हो रही है। केंद्रीय एजेंसियों पर लग रहे आरोपों का भाजपा प्रवक्ताओं को जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता नेता किस संवैधानिक हैसियत से उनका बचाव कर रहे। इससे साबित हो रहा कि भाजपा और इन एजेंसियों की सांठगांठ है।

Tags

Next Story