चंद्राकर के चटपटे बोल : बोले- अगले धान खरीदी की शुरुआत से पहले शपथ ले चुकी होगी भाजपा सरकार, नक्सलियों से नहीं लड़ रही सरकार इसलिए शाह को आना पड़ा

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राज्य सरकार द्वारा प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा है कि, कांग्रेस सरकार 1 दिसंबर से धान खरीदी करती है और तब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार शपथ ले चुकी होगी। हम अपने घोषणा पत्र में ऐसी कई चीजें किसानों के लिए शामिल करेंगे, इसलिए हमें कांग्रेस की घोषणाओं की कोई चिंता नहीं है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे पर श्री चंद्राकार ने कहा कि, श्री शाह का दौरा प्रशासनिक तैयारियों का अंग है। यह दौरा इसलिए भी जरूरी था क्योंकि कांग्रेस सरकार नक्सलियों के खिलाफ कोई लड़ाई लड़ नहीं सकी। श्री चंद्राकर ने कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता टारगेट किलिंग में मारे जा रहे हैं। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की असफलता के कारण अमित शाह जी को आना पड़ रहा है।
चमचागिरी में कर रहे प्रदर्शन
राहुल गांधी को सजा मिलने पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व मंत्री श्री चंद्राकर ने कहा कि, कोर्ट के फैसले के खिलाफ कहीं प्रदर्शन होता है क्या। कांग्रेसियों ने चमचागिरी की सारी हदें पार कर दी हैं। कल सूरत कोर्ट का फैसला आने पर कांग्रेस ने राहुल गांधी के पक्ष में किया था सत्याग्रह।
धर्मांतरण कांग्रेस का हिडन एजेंडा
पूर्व मंत्री श्री चंद्राकर ने आगे कहा है कि, बस्तर में चल रहा धर्मांतरण कांग्रेस सरकार द्वारा नियोजित है। छत्तीसगढ़ की जनसंख्या के स्वरूप को बदलने के लिए कांग्रेस सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का हिडन एजेंडा है धर्मांतरण। इसलिए नारायणपुर की घटना पर असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। हमारे कार्यकर्ताओं को महीनों जेल में बंद करके रखा गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS