Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान-3 की लेंडिंग के लिए बस कुछ घंटों का इंतजार...इन ऑफिशियल साइट्स पर देखिए लाइव प्रसारण...

Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान-3 की लेंडिंग के लिए बस कुछ घंटों का इंतजार...इन ऑफिशियल साइट्स पर देखिए लाइव प्रसारण...
X
भारत का मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लेंडिंग होने में कुछ ही घंटे बाकी है। इसके लिए देश के वैज्ञानिक लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। लेंडिंग का सीधा लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- भारत का मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लेंडिंग होने में कुछ ही घंटे बाकी है। इसके लिए देश के वैज्ञानिक लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। आज चन्द्रयान-3 की सुरक्षित लेंडिंग हो जाती है तो यह पूरी दुनिया के लिए एतिहासिक होगा। सांइटिस्ट अपना एक-एक कदम सावधानी से रख रहे हैं। अगर आज उन्हें लेंडिंग के लिए दिक्कते आती हैं तो वे वक्त लेकर 3 दिन बात चन्द्रयान-3 को सुरक्षित उतार देंगे।

आपको बता दें, रायपुर में चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। इसे देखने के लिए आप इसरो की वेबसाईट www.isro.gov.in पर जा सकते हैं। वहीं इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशियल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com और ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.वी. चैनल पर शाम 5.27 बजे प्रसारित किया जाएगा।

शिक्षा अधिकारियों को दिए आदेश...

प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित करते हुए कहा कि, प्रदेश के सभी विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधा के मुताबिक शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें। जहां पर यह संभव न हो, वहां 24 अगस्त को रिकॉर्डिंग करके विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था की जाए।

Tags

Next Story