CG Election : मतदान केंद्र में अव्यवस्था का आलम, जिम्मेदार अधिकारी घर पर फरमा रहे थे आराम

CG Election : मतदान केंद्र में अव्यवस्था का आलम, जिम्मेदार अधिकारी घर पर फरमा रहे थे आराम
X
दोनों अधिकारी 17 नवंबर चुनाव के दिन अपने ड्यूटी से लापता नजर आए, दोनों अधिकारी घर पर आराम फरमा रहे थे। जिसके चलते नगर के विभिन्न मतदानों बुथों पर अव्यवस्था का आलम रहा। पढ़िए पूरी खबर...

सोमा शर्मा-नवापारा। अभनपुर विधानसभा शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। नवापारा नगर के मतदान केंद्रों में भी कही पर भी किसी तरह की अप्रिय स्थति निर्मित नही हुई। लेकिन दिनभर मतदान केंद्रों में जो अव्यवस्था का आलम रहा उसकी वजह शाम होते मतदान के अंतिम चरण में सामने आ ही गई। नगर के सभी केंद्रों में जिन नोडल और सहायक अधिकरियों की ड्यूटी लगाई गई थी वो दोनों ही अपनी मुख्य चुनाव ड्यूटी से गायब नजर आए।

अधिकारी मतदान केंद्र में रहे अनुपस्थित

नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले नवापारा में कुल 23 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिनमें व्यवस्था करने की जिम्मेदारी के लिए नवापारा में नगर पालिका में पदस्थ सहायक अभियंता अनुप सोनी और राजस्व निरीक्षक निखिल चंद्राकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। दोनों ही अधिकारी द्वारा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया गया। दोनों अधिकारी 17 नवंबर चुनाव के दिन अपने ड्यूटी से लापता नजर आए, दोनों अधिकारी घर पर आराम फरमा रहे थे। जिसके चलते नगर के विभिन्न मतदानों बुथों पर अव्यवस्था का अलाम रहा।

कार्यवाही की जाएगी पूर्व में भी निलंबित रह चुके हैं- सीएमओ संतोष विश्वकर्मा

बातचीत के दौरान सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि, पालिका से 3 लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी जिनमें से 2 नदारद हैं इसकी जानकारी निर्वाचन में दे दी गई है। एक जो उपस्थित हैं उन्ही के साथ वो स्वयं मतदान केंद्रों में जाकर व्यवस्था सम्हाल रहें हैं। चुनाव ड्यूटी से गायब दोनों कर्मचारी पहले भी अपने पूर्व कार्य क्षेत्र महासमुंद और धमतरी में निलंबन की कार्यवाही से गुजर चुके हैं।

Tags

Next Story