चरौदा निगम : निर्मल कोसरे बने महापौर, कृष्णा चंद्राकर होंगे सभापति

चरौदा निगम : निर्मल कोसरे बने महापौर, कृष्णा चंद्राकर होंगे सभापति
X
चरौदा नगर निगम में निर्मल कोसरे कांग्रेस पार्टी से महापौर बनाए गए हैं. कृष्णा चंद्राकर सभापति की जिम्मेदारी संभालेंगे. 40 में से दोनों को 24-24 मत मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक फिरोज फारुखी नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं.

भिलाई. चरौदा नगर निगम में निर्मल कोसरे कांग्रेस पार्टी से महापौर बनाए गए हैं. कृष्णा चंद्राकर सभापति की जिम्मेदारी संभालेंगे. 40 में से दोनों को 24-24 मत मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक फिरोज फारुखी नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं.

भिलाई चरोदा निगम की मतदाता संख्या 88 हजार 205 है. यह निगम अहिवारा विधानसभा से 2000 में भिलाई चरोदा निगम के रूप में गठन हुआ. इस निगम क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल का निवास स्थान भी है. यहां दो बार निर्दलीय तथा दो बार भाजपा की सत्ता रही. इसके प्रथम अध्यक्ष विजय बघेल (निर्दलीय) रहे. 2016 में यह नगर निगम बना. चंद्रकांता मांडले (भाजपा) प्रथम महापौर बनी.

Tags

Next Story