केयर के नाम पर छल : पार्षद से पैसे ऐंठने बेटे पर लगाया छेड़खानी का आरोप... मांगे 10 लाख, फिर क्या हुआ... पढ़िए

केयर के नाम पर छल : पार्षद से पैसे ऐंठने बेटे पर लगाया छेड़खानी का आरोप... मांगे 10 लाख, फिर क्या हुआ... पढ़िए
X
पार्षद और उसके बेटे के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। हालांकि जिसने यह कारनामा किया था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- राजधानी रायपुर में नगर निगम के पार्षद और उसके बेटे के साथ ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। हालांकि जिसने यह कारनामा किया था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती ने पार्षद से 10 लाख रुपए की मांग की थी। यह पूरा मामला डीडी नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

बता दें, महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड नंबर- 43 के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने आदर्श सेवा संस्था से केयरटेकर बुलाया था। युवती ने पहले तो ठीक से काम किया, कुछ दिनों बाद घर की वीडियो रिकॉर्डिंग और जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर दिया। इसके बाद इस कहानी में एक व्यक्ति जुड़ जाता है, जिसका नाम भीखम जैन है। यह आरोपी लड़की का साथी था, हर काम में इसका साथ देता था।

पार्षद के बेटे को फंसाने की कोशिश...

जानकारी के मुताबिक, युवती ने पार्षद के बेटे सुशांत अग्रवाल से मैसेज और कॉल के जरिए अश्लील बात करने की कोशिश की। लेकिन बेटे ने पिता को हर एक बात बताई, तब जाकर पिता जितेंद्र अग्रवाल को युवती के बारे में सबकुछ पता चला, जिसके बाद इस बात की सूचना 13 मई को आदर्श संस्था को दी गई और आरोपी हेमिन साहू को घर आने से मना कर दिया गया।

काम से निकालने के बाद युवती ने क्या किया...

युवती ने 14 मई को पार्षद को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि, वह 10 लाख रुपए नहीं देंगे, तो वह उनके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा देगी। जब पिता और बेटे ने 10 लाख नहीं दिए तो आरोपी युवती ने डीडी नगर थाने में जाकर पार्षद के बेटे सुशांत अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवा दी, युवती ने पहले से ही प्लान बनाया हुआ था कि, किस तरह से इन दोनों को फंसाना है। इस साजिश में उसका दोस्त भीखम जैन भी मिला हुआ था।

युवती के खिलाफ FIR दर्ज...

पार्षद के बेटे को खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने भी रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल से शिकायत की और आरोपी युवती के खिलाफ FIR करवा दी, पार्षद ने एसएसपी को सबूत के तौर पर बेटे से की गई बातों को उजागर कर दिया। पार्षद का कहना है कि, केयरटेकर ने अश्लील बात करके उनके बेटे को फंसाने की कोशश की थी। लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाई, इस पूरी बात को जानने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीडी नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवती हेमिन साहू और उसके दोस्त भीखम जैन को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Next Story