झाड़-फूंक के नाम पर ठगी : बीमार पत्नी को ठीक करने के नाम पर डेढ़ लाख वसूले, गिरोह के सदस्य नकली पुलिस वाले बनकर पहुंचे डराने... फिर क्या हुआ.. पढ़िए..

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में महिला सहित 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पहले झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा देते, इसके बाद उनके साथी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचते और डराकर लूट लेते थे। आरोपियों ने बहुत ही शातिर तरीके से पीड़ित पति-पत्नी से करीब 1.50 लाख ठग लिए थे। यह मामला चिखरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
राजनांदगांव SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि चिखली चौकी इलाके में रहने वाले 48 वर्षीय रतिराम कन्नौजे की पत्नी सरस्वती के पैरों में काफी लम्बे समय से तकलीफ थी। उसने कई जगह अपना इलाज कराया, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद एक व्यक्ति के माध्यम से पीड़ित महिला के पति को राजनांदगांव के ग्राम बोरी में रहने वाले ज्ञानू सिंह के बारे में पता चला, जो आयुर्वेदिक दवाई देता है। जिसके बाद पीड़ित महिला और उसके पति रतिराम ने ज्ञानू सिंह से संपर्क किया। बीते 5 नवंबर को पीड़ित के घर ज्ञानू सिंह आया और बस्तर से एक बहुत बड़े बैगा को बुलवा लूंगा कहकर पीड़ित महिला के पति से 5,000 रुपये फोन-पे के माध्यम से लिया गया। उसके बाद आरोपी ने फिर बीते 9 नवंबर को 20,000 रुपए एक मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर करवाए गया। इसके बाद 13 नवम्बर को ज्ञानू सिंह ने 1000 रुपये नगद पीड़ित महिला से लिए। इसके बाद झाड़-फूंक कराने के नाम पर उन्हें ग्राम बोईरडीह के मकान में ले गया। इसी बीच मकान में एक महिला और कुछ अन्य लोग नकली पुलिस बनकर आए जो ज्ञानू सिंह के ही गिरोह के लोग थे। नकली पुलिस बनकर आए आरोपियों ने पीड़ित महिला को झाड़-फूंक के नाम पर गलत काम कर रहे हो कहकर उनसे 5 लाख रुपए की डिमांड कर दी। पीड़ित पति-पत्नी ने रुपए देने से मना किया तो उनके साथ आरोपियों जमकर मारपीट की। इससे डरकर पीड़ित ने अपने रिश्तेदार के फोन-पे के माध्यम से 1 लाख रुपए और आरोपियों के बताए अकाउंट में ट्रांसफर कराए। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के हाथ से सोने की अंगूठी भी छीन ली। रतिराम की पत्नी के पास रखे 25000 रुपये भी आरोपियों ने लूट लिए। किसी तरह पीड़ित पति-पत्नी उनके चंगुल से छूटकर थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। उन्होंने ज्ञानू सिंह और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
झाड़-फूंक से बीमारी ठीक करने का झांसा
दअरसल राजनांदगांव के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस झाड़-फूंक के नाम पर ठगी के मामले में कड़ी दर कड़ी पुलिस इस गिरोह तक पहुंची और आरोपी 19 वर्षीय राजेश गोड़, 45 वर्षीय खन्ना ठाकुर, 32 वर्षीय तारकेश्वर राजपूत उर्फ ऋषि, 24 वर्षीय सूरज कुमार वर्मा, 39 वर्षीय संत कुमार पारदी, 19 वर्षीय चांदनी पारदी, 52 वर्षीय ज्ञानू सिंह, 28 वर्षीय विनोद निषाद और 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS