लोन दिलाने के नाम पर ठगी : 17 लाख के चक्कर में 26 लाख गंवाए, अज्ञात फोन कॉल से किस्तों में लिए रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कर्मचारी के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। लोन दिलाने के नाम पर पहले तो एक अज्ञात फोन कॉलर ने महमूद को झांसे में लिया। फिर कई किस्तों में करीब 26 लाख रुपये जमा करा लिए। महमूद की शिकायत पर पुलिस ने फोन करने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
पिछले साल 16 फरवरी को आया था फ़ोन
मिली जानकारी के अनुसार, महफूज अंसारी हसन भिलाई स्टील प्लांट में लाइजनिंग का काम करते हैं। उन्हें पिछले साल 16 फरवरी को सुजाता नाम की लड़की का फोन आया था। उसने खुद को मुंबई सिटी बैंक का कर्मचारी बताया। कहा कि सर हमारा बैंक लोगों को लोन देने का काम करता है। यदि आपको जरूरत है तो आप भी लोन ले सकते हैं। यह बात सुनकर हसन उनकी बातों में आ गया और लोन लेने राजी हो गया। इसके बाद उसने वापस उस नंबर पर संपर्क किया। तब सामने वाले शख्स ने पहले प्रोसेसिंग फीस के नाम पर, फिर अलग-अलग फीस के नाम पर हसन से पैसे ले लिए।
लोन के नाम पर लाइजनिंग कर्मचारी से ठगी
दरअसल, पिछले एक साल में हसन ने करीब 26 लाख रुपए दे दिए। मगर उसे 17 लाख रुपए लोन नहीं मिला। इसके बाद उसने थाने में शिकायत की है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि, उसने यह पैसे देने के लिए पैसे मार्केट से उधार लिए हैं। मैंने कई बार इन लोगों से संपर्क किया। मगर ये लोग बहानेबाजी कर रहे हैं। मेरे ऊपर बहुत कर्ज हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS