पूजा-पाठ की आड़ में ठगी : जेवरात दोगुना करने का प्रलोभन देकर 75 लाख की ठगी करने के दो आरोपी जलगांव से गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूजा-पाठ के नाम पर 75 लाख ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने इसके पहले भी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को जलगांव से गिरफ्तार किया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेखा साहू ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह मलसाय तालाब के पास राम जानकी भवन कुशालपुर में रहती है। बलौदाबाजार में निवासरत् अपने परिवार के सदस्यों के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिये गई थी। इसी बीच उसकी पहचान आशुतोष नामक संन्यासी से हुई। इसने अपने साथी आरती पाटिल से उसके पारिवारिक सदस्यों की मुलाकात कर बताया कि, आरती पाटिल हस्तरेखा देखकर भविष्य बताती है। दर्शन के बीच उसने और उसके पारिवारिक सदस्य सन्यासी आशुतोष और आरती पाटिल के साथ रहे। इसके बाद अपना-अपना मोबाईल नम्बर उन्हें दे दिया। दर्शन से वापस आने के बाद उसके परिवार के सदस्यों की बातचीत सन्यासी आशुतोष और आरती पाटिल से होती रही। इसी बीच परिवार में भूत-प्रेत होने का डर दिखाकर तथा सोने चांदी के जेवरातों तथा नगदी रकम को दोगुना करने का प्रलोभन देकर अपराधिक षड़यंत्र करते किया। उनसे 67 तोला सोने के जेवरात जिसकी कीमत 33,50,000 रुपये और 42,00,000 रूपये नगदी लेकर फरार हो गये।
ख़ुद की पहचान छुपाने के लिये अलग-अलग नाम बताते थे
पुरानी बस्ती निवासी रेखा साहू और उसके परिवार के सदस्यों को अपना शिकार बनाये थे। दोनो ने नगदी और सोने के जेवरात सहित कुल 75,50,000 रूपये की ठगी कर ली है। ख़ुद की पहचान छुपाने के अपना अलग-अलग नाम बताते थे। आरोपियों ने अलग-अलग राज्यों में 2 दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करोड़ों रूपये ठगी की। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में केस दर्ज कर लिया गया है।
जेवरातों को दोगुना करने का प्रलोभन देते थे
दोनो को अकोला (महाराष्ट्र) से पकड़कर पूछताछ के लिये रायपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके अलावा लोगों को अपने झांसे में लेकर भूत-प्रेत का डर बताकर पूजा-पाठ कराने और रूपये, सोने के जेवरातों को दोगुना करने का प्रलोभन देते थे। हिमांचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश भर में घुम-घुम कर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करोड़ों रूपयों की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है।
अलग-अलग नाम से फर्जी आधार कार्ड है
दोनों पहचान छिपाने के उद्देश्य से लोगों को अपना अलग-अलग नाम बताते थे। इनके नाम से अलग-अलग नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया गया है। एक महिला आरोपी का नाम सुषमा प्रभाकर पाटिल, दूसरे आरोपी का नाम अशोक नाथूलाल भोलावत उर्फ बाबा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS