छत्तीसगढ़ : चार महिलाओं की मौत, 4 अन्य घायल, रक्षाबंधन की खरीदारी से लौटते समय हुआ हादसा

X
By - Vinod Dongre |21 Aug 2021 6:13 PM IST
छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गयी है, वहीं 4 अन्य महिलाओं के घायल होने की खबर है। आरोपी वाहन चालक फरार है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर-
जगदलपुर। रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले भीषण सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गयी है। वहीं हादसे में 4 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तेज़ रफ़्तार पिकअप वाहन और ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गया। ऑटो में सवार होकर महिलाएं देवड़ा साप्ताहिक बाजार में खरीददारी के लिए निकली थीं। यह हादसा भानपुरी के चमिया के पास तब हुआ जब वे रक्षाबंधन की खरीदारी करके लौट रही थीं। हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक फ़रार बताया जा रहा है। भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई ने इस दर्दनाक सड़क हादसे की पुष्टि की है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS