'छत्तीसगढ़ भाजपा में हंटर की ज़रूरत नही, यहां कार्यकर्ता सक्रिय हैं'

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा है कि पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से काम होते हैं। पार्टी में बेहद सक्रिय कार्यकर्ता हैं और सारे काम व्यवस्थित ढंग से किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां हंटर चलाने की जरूरत नहीं है। मैं यहां हंटर चलाने नहीं पार्टी के कार्यों की समीक्षा करने आती हूं।
छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज रायपुर पहुंची हैं। वह प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक में शामिल होंगी। बैठक के पहले एक बयान में उन्होंने यह बातें कहीं हैं। डी पुरंदेश्वरी ने कहा है कि हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के लगभग सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी। डी पुरंदेश्वरी ने इस बैठक में कुछ बड़े निर्णय लिए जाने के संकेत भी दिए हैं।
गौरतलब है कि यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की जा रही है।इस बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS