छत्तीसगढ़: बीजेपी नेता और भाई पर चाकू से हमला, दो युवक घटना के बाद अरेस्ट

X
By - Vinod Dongre |28 Sept 2021 10:50 PM IST
भारतीय जनता पार्टी के एक मण्डल अध्यक्ष व उनके भाई पर दो लोगों ने चाकू से हमला कर दिया है। घटना कुछ देर पहले की है। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़िए पूरी खबर-
भिलाई। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष कन्हैया देवांगन और उनके भाई पर चाकू से हमला किया गया है। दो लोगों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि दुर्ग के स्टेशन रोड की यह घटना है। उस इलाके में कन्हैया देवांगन चाय पीने गए थे, तभी हमलावरों ने चाकू से उन पर वे उनके भाई पर हमला किया है। मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची है। दो लोगों को इस मामले में हिरासत में लिए जाने की खबर है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS