आज से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन, 80 राष्ट्रीय पदाधिकारी पहुंचे रायपुर

हरिभूमि न्यूज : रायपुर: प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन राजधानी रायपुर में बुधवार से किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के 80 राष्ट्रीय पदाधिकारी मंगलवार को रायपुर पहुंच गए हैं। बाकी पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय संगठन की महामंत्री और छत्तीसगढ़ की पूर्व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी बुधवार की सुबह रायपुर पहुंचेंगी।
पहले दिन बुधवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में होगी। गुरुवार को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक माहेश्वरी भवन कमल विहार रायपुर में होगी। दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। कार्यसमिति में अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाएगी।
ये होंगे कार्यसमिति में शामिल
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, अध्यक्ष केंद्रीय हज कमेटी भारत सरकार अब्दुल कुट्टी, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ मोर्चा प्रभारी मुहम्मद सद्दाम, डॉ. सलीम राज, सहप्रभारी आरिफ खान एवं छत्तीसगढ़ मोर्चा के अध्यक्ष शकील अहमद शामिल होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS