छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की परीक्षाएं कल से : माशिमं ने बनाए 2 हजार 448 परीक्षा केंद्र, सुबह 9 बजे से परीक्षा का आयोजन

X
By - Ck Shukla |28 Feb 2023 6:36 PM IST
दसवीं की परीक्षा में 3 लाख 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं 12वीं की परीक्षा में 3 लाख 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पढ़िए पूरी खबर…
मोनिका दुबे/रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा कल से शुरू हो रही हैं। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 31 मार्च तक, वहीं 10वीं की परीक्षा 2 से 24 मार्च तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर सबा 12 बजे तक निर्धारित है।
दसवीं की परीक्षा में 3 लाख 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, वहीं 12वीं की परीक्षा में 3 लाख 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बोर्ड परीक्षा में कुछ विशेष सुविधाएं भी दी जाएंगी।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS