छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे घोषित : रायगढ़ की विधि 12वीं में, जशपुर के राहुल ने 10वीं में किया टॉप... देखिए टापर्स की सूची

छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे घोषित : रायगढ़ की विधि 12वीं में, जशपुर के राहुल ने 10वीं में किया टॉप... देखिए टापर्स की सूची
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी बुधवार की दोपहर 12 बजे जारी कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभागृह में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नतीजे जारी किए। रायगढ़ की विधि भोंसले 12वीं की टॉपर रहीं। जांजगीर के विवेक अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। देखिए वीडियो-

10वीं में राहुल यादव ने 593/600 अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.05 फीसदी रहा। जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 79.96 फीसदी रहा। स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट http://cgbse.nic.in और http://results.cg.nic.in में रिजल्ट देख सकते हैं।

वहीं कांकेर से प्रियल देवांगन ने 12वीं में 95.8 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में 8वां नंबर लाकर कांकेर का नाम रोशन किया है। प्रियल देवांगन ने बताया कि वह परीक्षा को लेकर काफी ज्यादा पढ़ाई करती थी। वह आगे नीट की तैयारी कर डाक्टर बनना चाहती है। देखिए वीडियो-

टॉप 10 में चौथा स्थान हासिल करने वाली रिया के घर जश्न का माहौल

10वीं में टॉप 10 में चौथा स्थान हासिल करने वाली कांकेर के पखांजूर की रिया हालदार के घर जश्न का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों के आंखों से खुशी के आँसू छलक आए। वहीं कांकेर जिला कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने फोन पर रिया को शुभकामनाएं दी।

राजमिस्त्री का बेटा भी टापर्स की सूची में शामिल

जांजगीर-चाम्पा जिले से गोविन्द आदित्य भी 12वीं की रिजल्ट में टॉप 10 में शामिल। गोविन्द ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ 9वां स्थान हासिल किया है। वह खरौद सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र है। उसके पिता सनत कुमार राजमिस्त्री का काम करते हैं। गोविन्द ने बायो लाजी ग्रुप से पढ़ाई की। उसका सपना डाक्टर बनने का है।

सरगुजा की वंशिका गुप्ता ने पूरे जिले का नाम किया रोशन

वहीं सरगुजा की बेटी वंशिका गुप्ता ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शासकीय आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली बेटी ने 10वीं में प्रदेश में 6वां स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर परिवार बेहद खुश है। वंशिका आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। वंशिका गुप्ता से खास बातचीत की हमारे संवादाता संतोष कश्यप।

देखिए टापर्स की सूची...



Tags

Next Story