छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, रायखेड़ा में की कई घोषणाएं

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, रायखेड़ा में की कई घोषणाएं
X
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के तिल्दा राज का राजअधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के कहने पर ही आरक्षण बिल विशेष सदन में पास किया गया लेकिन राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम कर आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रही है। पढ़िए पूरी खबर ...

दिलीप वर्मा - तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर जिले के तिल्दा के ग्राम रायखेड़ा में रविवार को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के तिल्दा राज का राजअधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के कहने पर ही आरक्षण बिल विशेष सदन में पास किया गया लेकिन राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम कर आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं कर रही है।

संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तक 27 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। 31 मार्च तक धान खरीदी का आखिरी दिन है। उन्होंने कहा की शांति पूर्वक धान खरीदी की जा रही है। भुगतान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया। तिल्दा में सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से अवैध कब्जा किए जाने के सवाल पर कहा की आपके माध्यम से पता चल रहा है वहां के इस डीएम से इस बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी

वही समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा,पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक अनिता शर्मा, तिल्दा राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डमेश्वरी वर्मा, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, तिल्दा जनपद अध्यक्ष सुमन देवव्रत नायक, पूर्व अध्यक्ष डागेंद्र नायक, धरसीवां जनपद उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, केंद्रीय युवा अध्यक्ष कपिल कश्यप, पूर्व अध्यक्ष नूतन बंछोर,सभापति लक्ष्मीनारायण वर्मा, दौलत धुरंधर, समस्त राज व केंद्रीय पदाधिकारीगण सहित हजारों की संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

रायखेड़ा में की कई घोषणाएं

  • मुख्यमंत्री ने मांग पर बांधा तालाब सौंद्रीकरण के लिए 50 लाख रुपए,
  • रायखेड़ा से देवगांव तक सड़क निर्माण,
  • 10 लाख की लागत से भवन निर्माण की घोषणा की।
  • रायखेड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की।



Tags

Next Story