लखीमपुर कांड पर भड़की छत्तीसगढ़ कांग्रेस: NSUI कार्यकर्ताओं ने निकाली मशाल रैली, प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी

लखीमपुर कांड पर भड़की छत्तीसगढ़ कांग्रेस: NSUI कार्यकर्ताओं ने निकाली मशाल रैली, प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी
X
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों पर जीप से कुचल कर मारने की घटना और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेश में सभी कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी लखनऊ जाने से रोक दिया गया है ? पढ़िए पूरी खबर:-

रायपुर। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। कांग्रेस ने राजनीतिक रूप से विरोध प्रदर्शन भी तेज कर दिया है। कांग्रेस के विद्यार्थी संगठन NSUI ने मशाल रैली निकालकर विरोध किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी जिलों के कलेक्ट्रेट के घेराव करने की तैयारी में है। मशाल रैली के लिए NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अगुवाई में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता आम्बेडकर चौक पर इकट्‌ठा होकर वहां से मशाल रैली निकालकर प्रदर्शनकारी भगत सिंह चौक तक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नीरज पांडेय ने कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नरसंहार किया है। प्रियंका गांधी ने जब पीड़ित किसानों और उनके परिजनों से मुलाकात की कोशिश की तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी लखनऊ जाने से रोक दिया है। पांडेय ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार अगर आगे भी यही रवैया बनाए रखती है तो छत्तीसगढ़ के NSUI कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे।

गिरफ्तारी का विरोध करेगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस भड़की हुई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा। और उत्तरप्रदेश सरकार के बर्खास्तगी की मांग की करेंगे।

Tags

Next Story