छत्तीसगढ़ : बम्लेश्वरी दर्शन करने जा रहा श्रद्धालू कोरोना पॉजिटिव, गलत मोबाइल नंबर के कारण खोजने में प्रशासन के पसीने छूटे

छत्तीसगढ़ : बम्लेश्वरी दर्शन करने जा रहा श्रद्धालू कोरोना पॉजिटिव, गलत मोबाइल नंबर के कारण खोजने में प्रशासन के पसीने छूटे
X
वह पॉजिटिव निकला, तो उसे वहीं बैठने के लिए कहा गया, लेकिन वह व्यक्ति वहां से चकमा देकर फरार हो गया। अब पूरा प्रशासन उक्त व्यक्ति को ढूंढने में लगा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर-

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की लगातार कोरोना जांच की जा रही है। इसी बीच एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने से डोंगरगढ़ में हड़कंप मच गया है। उसे ढूंढने की कोशिश भी की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन में एक यात्री का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वो पॉजिटिव निकला। उसे वही बैठने के लिए कहा गया, लेकिन वह व्यक्ति वहां से चकमा देकर फरार हो गया। अब पूरा प्रशासन उक्त व्यक्ति को ढूंढने में लगा हुआ है।

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा अपना मोबाइल नंबर और पता गलत बताया गया है। जिस कारण प्रशासन को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन ने यह पता लगा लिया है कि उक्त व्यक्ति राजनांदगांव का है, लेकिन अभी तक उक्त व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ सहित अन्य जगहों पर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से आने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिनकी कोरोना टेस्ट कराकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा अपने राज्य वापस जाने की सहमति दे रहा है, तो उन्हें उनके राज्य में जाने और मेडिकल ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी जा रही है।

Tags

Next Story