छत्तीसगढ़ को मिली वंदेभारत ट्रेन : बिलासपुर से नागपुर के बीच दौड़ेगी 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से

छत्तीसगढ़ को मिली वंदेभारत ट्रेन : बिलासपुर से नागपुर के बीच दौड़ेगी 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से
X
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर-नागपुर को एक वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। इसके लिए रूट भी तय हो गया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर जोन और मंडल के रेल अफसरों ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें अब बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदेभारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। केन्द्रीय रेलवे बोर्ड ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी। इस ट्रेन की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

विदित हो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर-नागपुर को एक वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। इसके लिए रूट भी तय हो गया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर जोन और मंडल के रेल अफसरों ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसकी तैयारी में परिचालन, मैकेनिकल, विद्युत, कमर्शियल विभाग के अधिकारी जुटे हैं। फिलहाल इसे इस रूट पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाकर देखा गया है।

160 किमी प्रतिघंटे की है रफ्तार

रेलवे के अनुसार यह वंदेभारत सबसे तेज चलनी वाली ट्रेन है, जो 52 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल इसे रेलवे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा रहा है। यह ट्रेन वातानुकूलित और इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। इस ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी कैमरें भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगे हैं, जो विमानों में लगे होते हैं।

11 दिसम्बर से दौड़ेगी पटरी पर

विदित हो कि छत्तीसगढ़ की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस 11 दिसम्बर से पटरी पर दौड़ेगी। बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन के लिए संभावित समय सारिणी बना ली गई है, जिसके लिए बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर स्टॉपेज तय किया गया है।

पांच घंटे में बिलासपुर से नागपुर की दुरी तय करेगी

यह गाड़ी शनिवार को छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी, जो बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहां से 2.5 बजे दोपहर में रवाना होकर 7.35 बजे वापस बिलासपुर पहुंचेगी। संभावित टाइम टेबल के अनुसार सुबह 8.6 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.35 बजे गोंदिया और 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। फिर नागपुर से दोपहर 2.5 बजे रवाना होकर 3.46 बजे गोंदिया, 5.30 बजे दुर्ग, 6.8 बजे रायपुर और 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

Tags

Next Story