प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, सीएम और कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दी बधाई

मोनिका दुबे/रायपुर। कृषि और कृषक कल्याण विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।इस दौरान सीएम भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें, भारत सरकार के कृषि सचिव मनोज आहूजा ने छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग को पुरस्कार प्रदान किया है।

9 वी राष्ट्रीय समीक्षात्मक कार्यशाला की गई थी आयोजित
राजधानी रायपुर में आयोजित 9 वी राष्ट्रीय समीक्षात्मक कार्यशाला में भारत सरकार के सचिव मनोज आहूजा ने छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह को उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित करते हुए पत्र सौंपा। इस मौके पर कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज एफ. तम्बोली, संचालक कृषि श्रीमती रानू साहू, संचालक उद्यानिकी विभाग श्री व्ही. माथेश्वरण, अपर संचालक उद्यानिकी श्री भूपेन्द्र पाण्डेय और संयुक्त संचालक कृषि श्री बी.के मिश्रा मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS