डेढ़ दर्जन नेताओं को मिला कैबिनेट, राज्यमंत्री का दर्जा

छत्तीसगढ़ सरकार के अधीन काम करने वाले निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोग के 16 पदाधिकारियों को सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। यह आदेश मंगलवार को सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।
कैबिनेट मंत्री का दर्ज प्राप्त नेताओं की सूची इस प्रकार है- रामगोपाल अग्रवाल, नागरिक आपूर्ति निगम, गिरीश देवांगन, खनिज विकास निगम, कुलदीप जुनेजा गृह निर्माण मंडल, देवेंद्र बहादुर सिंह, वन विकास निगम, मिथलेश स्वर्णकार क्रेडा, शफी अहमद श्रम कल्याण मंडल, शैलेष नितिनि त्रिवेदी पाठ्य पुस्तक निगम, अरुण वोरा भंडार गृह निगम, राजेंद्र तिवारी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, सुभाष धुप्पड़ रायपुर विकास प्राधिकरण, एमएआर निषाद मछुआ बोर्ड, धनेश पाटिला अन्त्यवसायी सहकारी वित्त निगम, बालकृष्ण पाठक औषधीय पादप बोर्ड, चंदन कश्यप हस्तशिल्प विकास बोर्ड पदमा मनहर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग राज्यमंत्री, नीता लोधी अन्त्यावसायी सहकारी वित्त निगम।
दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिन लोगों को कैबिनेट या राज्य मंत्री दर्जा दिया गया है वह केवल शिष्टाचार के लिए है। नियमानुसार उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग, निगम, मंडल, बोर्ड, अभिकरण व प्राधिकरण का होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS