कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तय नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल का जायजा लेंगी छग प्रभारी सैलजा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फरवरी माह में होने वाले 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तय किए गए आयोजन स्थल के निरीक्षण के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा शुक्रवार को राजधानी रायपुर आएंगी। इस दौरान 24 से 26 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। एआईसीसी द्वारा छत्तीसगढ़ को इसका जिम्मा दिए जाने के बाद प्रदेश प्रभारी 20 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल का जायजा लेने मौके पर जाएंगी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी होंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल तय किया गया है। यहां पर टैंट सिटी बनाकर 10 हजार से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी और नेताओं के लिए व्यवस्था की जाएगी। बताया गया है कि 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी छत्तीसगढ़ काे मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण किया था। यहां अधिवेशन कराए जाने का प्लान तैयार किया गया है। वहीं राज्योत्सव स्थल पर तीन मंच बनाए जाएंगे। इनमें एक मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी बैठेंगे। वहीं दूसरे मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री और पदाधिकारी, राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी रहेंगे। तीसरे मंच पर सांसद, विधायक और अन्य पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
नवा रायपुर में बनेगी टैंट सिटी
राष्ट्रीय अधिवेशन नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर कराने बड़े नेताओं को ठहराने रिसाॅर्ट की व्यवस्था पास में ही होगी। यहां सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत दो मुख्यमंत्री, कई राष्ट्रीय नेताओं के रुकने की और सुरक्षा की व्यवस्था अच्छी रहेगी। अन्य नेताओं को वहीं टैंट लगाकर रुकवाने की व्यवस्था करने का प्लान है।
प्रभारी सचिव यादव आज आएंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव शुक्रवार को शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 21 जनवरी को सुबह 11 बजे राजीव भवन में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। 22 जनवरी को रात्रि 8.15 बजे रायपुर से नई दिल्ली रवाना होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS