छत्तीसगढ़ : ट्यूशन गए बच्चे का किडनैप, परिजनों से फिरौती में मांगे 10 लाख, पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ जांच

X
By - Vinod Dongre |26 Oct 2021 8:15 PM IST
बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक बालक के किडनैप किए जाने की खबर आई है। किडनैपर्स ने परिजनों से 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर-
बिलासपुर। ट्यूशन पढ़ने गए बालक के दिनदहाड़े अपहरण की खबर है। किडनैपर ने 10 लाख रुपए के फिरौती की डिमांड की है। फिरौती का कॉल आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला जिले के तखतपुर का है। यहां रहने वाले निवासी शशिकांत पाण्डेय के 15 वर्षीय बालक हिमालया पाण्डेय का किडनैप कर लिया गया है। ट्यूशन टीचर ने हिमालया पाण्डेय के ट्यूशन ना आने की परिजनों जानकारी दी। खोजबीन जारी ही थी कि फिरौती के लिए कॉल आ गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर एसएसपी दीपक कुमार झा ने सायबर सेल और स्पेशल टीम को अलर्ट कर दिया है। किडनैपर्स के लोकेशन तलाशने की कोशिश की जा रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS