गणेश पंडाल में गाली-गलौज करने के विवाद पर दो पक्षों में बलवा, चार के खिलाफ अपराध दर्ज

गणेश पंडाल में गाली-गलौज करने के विवाद पर दो पक्षों में बलवा, चार के खिलाफ अपराध दर्ज
X
कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नवाखाई कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं के साथ गाली-गलौज, छेड़खानी करने के विवाद ने बलवा का रूप धारण कर लिया।

हरिभूमि न्यूज, रायपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नवाखाई कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं के साथ गाली-गलौज, छेड़खानी करने के विवाद ने बलवा का रूप धारण कर लिया। बलवा में दोनों पक्ष लाठी, सरिया, फावड़ा लेकर एक दूसरे को मारने के लिए दौड़ते रहे। हालांकि बलवा में किसी को चोटें नहीं आई हैं। घटना के बाद देर रात महिलाओं ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना का किसी ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर दिया है, जिसमें दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को मारने के लिए दौड़ा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक टिकरापारा तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के बीच रहने वाले दो पक्षों के बीच की घटना है। बताया जा रहा है, शुक्रवार शाम करीब सात बजे पुजारी नगर की महिलाएं नवाखाई त्योहार मनाकर पड़ोस के ढीमर मोहल्ले में गणेश पंडाल पहुंची थीं। महिलाएं वहां पूजा पाठ कर रही थीं, इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोग गाली-गलौज करने लगे। महिलाओं ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो बात बढ़ गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आपस में एक दूसरे से भिड़ गए।

लाठी, डंडे से लैस होकर पहुंचे दूसरे मोहल्ले के लड़के

घटना की जानकारी मिलने पर पुजारी नगर के लड़के लाठी, डंडों से लैस होकर ढीमर मोहल्ला पहुंच गए। वहां लड़के जमकर उत्पात मचाते हुए लोगों के घरों के दरवाजे पीटने, लोगों के घर के बाहर रखे सामानों सड़क पर फेंकने के साथ जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अफसर मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया।

Tags

Next Story