बैक टू बैक केंद्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा : राष्ट्रीय अध्यक्ष और रक्षा मंत्री सभा को करेंगे संबोधित...जन-जन तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां

रायपुर- छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में भाजपा के केंदीय नेताओं को दौरा जारी है। 22 जून को दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरे पर आए थे। वहीं अब 30 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के दौर पर आने वाले हैं। यहां आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 1 जुलाई को कांकेर में सभा को संबोधित करने वाले हैं।
महाजनसंपर्क अभियान के तहत 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दुर्ग जिले के दौरे पर आए थे। उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल में मिली उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया था। इसके साथ ही सीएम बघेल पर जमकर निशाना साधा था। केंद्रीय गृह मंत्री शाह पीएससी घोटाले का लेकर भी राज्य सरकार पर बरसे थे। अब 30 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर आने वाले हैं। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 1 जुलाई को कांकेर जिले में आने वाले हैं।
भाजपा जन-जन तक पहुंचा रही केंद्र सरकार की योजनाएं...
महाजनसंपर्क अभियान के जरिए भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसलिए छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रियों को दौरा लगातार जारी है। यहां आकर सभी नेता जनता तक अपने एक-एक बात और अपनी उपलब्धियों को विस्तार से बता रहे है।
अभियान के लिए बड़ी रणनीति बनाई गई...
केंद्र सरकार को 9 साल पूरे हो गए है। इसके लिए भाजपा ने देशभर में 30 मई से महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया था और अब ये 30 जून तक चलने वाला है। इसी कड़ी में चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ने इस अभियान के लिए बड़ी रणनीति बनाई हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS