छत्तीसगढ़ : किसान परिवार की दो महिलाओं की मौत, धान मिसाई के दौरान हुआ हादसा

बरमकेला (रायगढ़)। जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक हादसा हुआ है, जिसमें किसान परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है। धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन पलट गई। मशीन में दबकर दोनों महिलाओं की मौत हुई है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमडीह में किसान धान मिसाई का काम कर रहे थे। अमेरी गांव की महिलाएं भी वहां काम कर रही थीं। इसी दौरान थ्रेसर मशीन पलट गई। थ्रेसर मशीन में दबकर अमेरी गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन गांव की दो-दो महिलाओं की मौत की इस घटना के बाद केवल परिजन ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के ग्रामीण शोक संतप्त हैं। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS