छत्तीसगढ़ : पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, घरेलू कलह के कारण हुई वारदात

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है। महिला ने पति को इसलिए मार डाला क्योंकि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, डौंडी थाना के कंजेली गांव में रहने वाले 40 वर्षीय मन्नू नेताम और उसकी पत्नी सोनबाई नेताम सोमवार को सुबह से घर पर ही थे। उनके दोनों बच्चे घर से बाहर किसी काम से शहर गए हुए थे। इसी दौरान मन्नू और सोनबाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साई सोनबाई नेताम ने पास में रखा डंडा उठाया और मन्नू के सिर पर एक के बाद एक हमला किया। जिससे मन्नू की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अनजाम देने के बाद सोनबाई घर पर ही रही।
महिला ने जुर्म कबूल किया
बच्चे शाम को जब घर पर पहुंचे। तब उन्होंने देखा की मन्नू लाश जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई है। जिसके बाद उन्होंने अपने मां से भी पूछा, जिस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी गई। फिर गांव के लोगों ने जब बैठक की तब महिला ने अपना जुर्म कबूल किया है। इसके बाद मामले की जानकारी डौंडी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS