मुख्यमंत्री बघेल का आज दुर्ग और जगदलपुर दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दुर्ग और बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर भिलाई-3 पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12.50 बजे पाटन विकासखण्ड के ग्राम अचानकपुर पहुंचेंगे और वहां पाटनराज झेरिया धोबी समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 2.30 बजे जगदलपुर के ग्राम बस्तर पहुंचेंगे और पुजारी पारा के मां गंगा देई देवी मंदिर (देवगुड़ी) में पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे विकासखण्ड मुख्यालय बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में सिरहा गुनिया सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6.35 बजे जगदलपुर के नेहरू मंच में विभिन्न कार्यों का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम आसना में शाम 7.10 बजे बादल पत्रिका के विमोचन, स्थानीय माटी त्यौहार की प्रतिकात्मक बीज पोटली का समाज प्रमुखों को वितरण, आधुनिक स्टूडियो का लोकार्पण, वन अधिकार पत्र का वितरण तथा नाट्य मंचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम बघेल रात 8 से 9 बजे तक समाज प्रमुखों के साथ भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS