मुख्यमंत्री केरल रवाना : भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल, वहां से जाएंगे हिमांचल प्रदेश.. सियासी हालात पर क्या बोले-पढ़िए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को केरल के मल्लपुरम के लिए रवाना हुए। यहां वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम बघेल हिमाचल प्रदेश जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश में चुनाव के सीनियर ऑब्जर्वर है। हिमाचल पहुंचकर वे बैठक लेंगे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से चुनाव की स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।
केरल रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन पर कहा कि पहले डॉ. रमन सिंह से जवाब मांग लें और महंगाई के मुद्दे पर भी बात कर लें। इसके बाद उत्तराखंड जाएं जहां अंकिता के साथ अन्याय हुआ है, उसे न्याय दिलाएं। राजस्थान की सियासत और वहां के सीएम अशोक गहलोत को लेकर सीएम ने कहा कि कांग्रेस में संगठन का चुनाव चल रहा है। कौन-कौन मैदान में रहेगा उस पर चीजें तय की जाएंगी।
भाजपा अपनी चुनाव प्रक्रिया देखे
श्री बघेल ने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव कैसे हो गया? ना कोई नामांकन, ना कोई प्रत्याशी, ना कोई दावेदार, ना कोई हलचल और ना कोई चर्चा फिर भी अध्यक्ष बना दिए गए। उसके बारे में भी बीजेपी को बोलना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS