मुख्यमंत्री ने लोरमी में खोला सौगातों का पिटारा : 13 करोड़ 71 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूज, कई घोषणाएं भी कीं

मुख्यमंत्री ने लोरमी में खोला सौगातों का पिटारा : 13 करोड़ 71 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूज, कई घोषणाएं भी कीं
X
सीमए ने ग्राम खुड़िया में 13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 1 करोड़ 20 लाख 33 हजार रुपए के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण और 12 करोड़ 51 लाख 21 हजार रुपए के 19 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही कई घोषणाएं भी की गई है। पढ़िए पूरी खबर...

राहुल यादव/मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुंगेली जिले के लोरमी पहुंचे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपए की सौगात दी है। लोरमी विधानसभा क्षेत्र में आज भेंट मुलाकात के दौरान सीमए ने ग्राम खुड़िया में 13 करोड़ 71 लाख 54 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 1 करोड़ 20 लाख 33 हजार रुपए के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण और 12 करोड़ 51 लाख 21 हजार रुपए के 19 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही कई घोषणाएं भी की गई है।

जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ, उनमें 2 करोड़ 79 लाख 5 हजार रुपए की लागत से ग्राम डिंडौरी से नवागांव दयाली मार्ग लम्बाई 1 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 1 करोड़ 57 लाख 99 हजार रुपए की लागत से जिले में संचालित अनुसूचित जाति-जनजाति, छात्रावास-आश्रमों में अनुरक्षण-जीर्णोद्धार, लघु निर्माण रंगाई-पुताई (गोबर पेंट) के कुल 24 कार्य, 78.74 लाख रुपए की लागत से ग्राम बिजराकापाखुर्द से कुदूरताल मार्ग लम्बाई 5.5 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 76.6 लाख रुपए की लागत से टी 2 से पथर्री लम्बाई 5 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 75 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमपुर का निर्माण कार्य, 66.53 लाख रुपए की लागत से ग्राम बघर्रा से कोदवामहंत लम्बाई 4.32 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 64.15 लाख रुपए की लागत से एल 087 से भूतकछार 4.23 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 60.86 लाख रुपए की लागत से एल 069 अमलीडीह से कोईलारी 3.05 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 58.12 लाख रुपए की लागत से टी 9 से बुधवारा 3.06 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 54.76 लाख रुपए की लागत से ग्राम कोदवामहंत से कोसाबाड़ी 2.947 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 46.92 लाख रुपए की लागत से एल 029 खेकतरा से नथेलापारा 2.37 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 44.36 लाख रुपए की लागत से ग्राम कुदूरताल से पथरताल 2.34 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 37 लाख रुपए की लागत से अग्रसेन वार्ड लोरमी में शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य, 33.45 लाख रुपए की लागत से रंगियापारा से परदेशीकापा 2.005 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 29.60 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में हमर लैब निर्माण कार्य, 29.30 लाख रुपए की लागत से एल 087 से करूहानार 1.71 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य, 26.60 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोरमी में ब्लड बैंक निर्माण कार्य, 16.36 लाख रुपए की लागत से ग्राम डिण्डौरी में शासकीय आयुर्वेद औषधालय निर्माण कार्य और 16.36 लाख रुपए की लागत से ग्राम कोदवामहंत में शासकीय आयुर्वेद औषधालय निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह 92.60 लाख रुपए की लागत से शासकीय राजीव गांधी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और 27.73 लाख रुपए की लागत से ग्राम अखरार में उपस्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया गया। देखिए वीडियो-

लोरमी विधानसभा क्षेत्र में की गई घोषणाएं

1. नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा।

2. ग्राम गोड़खाम्ही को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

3. खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाये जाने की घोषणा।

4. खुड़िया को पर्यटन स्थल में विकसित किया जाएगा एवं रिसॉर्ट बनवाया जाएगा।

5. डिंडोरी को उप तहसील बनाया जाएगा।

6. लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 1 करोड़ रुपए दिए जाएगा।

7. नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सबस्टेशन की स्थापना की जाएगी।

8. लोरमी के 5 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सांभरधसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास के लिए 20-20 लाख रुपए प्रदाय किए जाएंगे।

9. लोरमी नगर में उद्यान विकसित करने के लिए 1 करोड़ रुपए प्रदाय किये जाएंगे।

10. दस देवगुड़ी के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए जाएंगे।

11. एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी।

12. ग्राम पंचायत बेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण करवाया जाएगा।

Tags

Next Story