मुख्यमंत्री ने नारागांव में खोला सौगातों का पिटारा : आदिवासी समुदायिक भवन के लिए 50 लाख, समाधि स्थल-सौंदर्यीकरण और छात्रावास के लिए 20-20 लाख की घोषणा

राहुल भूतड़ा/बालोद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के कोलिहामार में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गुरुर ब्लाक के नारागांव के 4 स्वन्त्रता संग्राम सेनानी सुकालू करियाम, सरजू मंडावी, पीतम्बर माण्डवी और बिसाहू राम के स्मृति में समाधि स्थल और सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। साथ ही शासकीय महाविद्यालय गुरूर का नाम प्रथम विधायक स्व. डाहरण बाई के नाम से किया जाएगा, मुख्य मार्ग गुरुर में शहीद गैंद सिंह के प्रतिमा के लिए 10 लाख रुपए, कन्या छात्रावास को 20 सीटर से 50 सीटर करने और छात्रावास के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति और आदिवासी समुदायिक भवन के लिए 50 लाख की घोषणा की है। वहीं गुरुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नए भवन की स्वीकृति, बालोद नगर के बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण की भी स्वीकृति दे दी है।
न्याय योजना की अगली किस्त मिलेगी 20 अगस्त को
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि विश्व आदिवसी दिवस 90 देशों में मनाया जाता है। बालोद जिले में बड़ी संख्या में आदिवासी रहते हैं। आदिवासियों के विकास, उन्नति और आर्थिक समृद्ध बनाने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है। 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किस्त डाली जाएगी। 5 लाख से अधिक लोगों को जमीन पट्टा दिया गया है। पेसा कानून नियम बनाया गया है। महिलाओं को समान अधिकार कांग्रेस सरकार ने दिया है। पेसा कानून में अन्य जातियों की भागीदारी रहेगी।
बच्चों को दूध पिलाओ, ताकतवर बनाओ और पढ़ाओ : बघेल
श्री बघेल ने कहा कि पहले गोबर खरीदी हुई, अब गौ मूत्र खरीदा जा रहा है। इससे आवारा पशुओं में कमी आई है। मध्यान भोजन में चिक्की, अंडा दिया जा रहा है। अब गांव में दूध उत्पादन ज्यादा होना चहिए। क्योंकि बच्चों को दूध पिलाओ और बच्चपन से ताकतवर बनाओ शिक्षा बहुत जरूरी है। ताकि समाज का विकास हो सके। इससे गांव, देश का विकास होगा। राजाराव पठार में विकास कार्य हुआ है, जिसका टेंडर हुआ है। कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, कुंवर सिंह निषाद और बालोद की विधायक संगीता सिन्हा मौजूद रहीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS