मुख्यमंत्री का भाजपा पर आरोप- दंगा फैलाने में इनकी मास्टरी, इसलिए कर रहे हैं रासुका का विरोध

मुख्यमंत्री का भाजपा पर आरोप- दंगा फैलाने में इनकी मास्टरी, इसलिए कर रहे हैं रासुका का विरोध
X
मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतंरण और सांप्रदायिकता के मुद्दे पर प्रदेश की शांति भंंग करने और हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा के पास सांप्रदायिकता, धर्मांतरण, हिंसा भड़काने के अलावा कुछ नहीं है।

रायपुर: मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मांतंरण और सांप्रदायिकता के मुद्दे पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर प्रदेश की शांति भंंग करने और हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा के पास सांप्रदायिकता, धर्मांतरण, हिंसा भड़काने के अलावा कुछ नहीं है। युवा मोर्चा की रैली में मारपीट, नारायणपुर में हुई घटना में भाजपा और आरएसएस के लोग जेल में बंद हैं। ये लोग दंगा काम कर रहे हैं, इसी में इनकी मास्‍टरी है। राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून इसी वजह से हटाने की मांग कर रहे हैं।

भोपाल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। 2023 पर फोकस करते हुए जशपुर में भाजपा घर वापसी अभियान चला रही है, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा, उनके पास कुछ नहीं है। धर्मांतरण, संप्रदायिकता, दंगा फैलाना, भाजपा युवा मोर्चा के रैली में देखें किस प्रकार से मारपीट कर रहे थे। अभी नारायणपुर में घटना घटी सब भाजपा और आरएसएस के लोग थे। यह लोग दंगा फैलाने का काम कर रहे हैं और इसी में इनकी मास्टरी है। आज बहुत छटपटा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में उनके जो पांव उखड़ गए हैं, कैसे फिर से यहां पैर पसारें।

धान खरीदी 4 साल में दोगुनी

भाजपा का कहना है कि धान खरीदी के लिए रुपए केंद्र सरकार देती है, इसलिए मुख्यमंत्री को पीएम मोदी का शुक्रिया कहना चाहिए। इसके पलटवार में उन्होंने कहा, जब यहां भाजपा सरकार थी, तब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने धान खरीदी पर कितने बार धन्यवाद दिया था। वे दूसरे से कैसे अपेक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने धान खरीदी 4 साल में 50 लाख से बढ़कर दोगुनी कर दी है। वे तो 50-55 लाख तक भी नहीं पहुंचे थे।

कृषि के तरफ लोगों का रुझान बढ़ा

मुख्यमंत्री ने कहा, उनके समय में धान का रकबा कम होते जा रहा था, उस समय रविंद्र चौबे नेता प्रतिपक्ष थे। उनके सारे भाषणों में देखेंगे कि कितना रकबा कब हो रहा था। हमारे समय में 22 से बढ़कर 31 लाख हो गया। किसान की संख्या 12 से बढ़कर 23 लाख हो गई। भाजपा किसान विरोधी है, इसलिए कृषि के खिलाफ इनका षडयंत्र था। किसान परेशान थे, आत्महत्या कर रहे थे। हमारे शासनकाल में तो किसानों की संख्या, कृषि उत्पादक दोगुने हो गए। हमारे शासनकाल में कृषि की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर आ चुका पार्टी का बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस बिखरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस पर कहा, हमारे राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बयान दे चुके हैं। उसके बाद कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।

Tags

Next Story