बचपन की दोस्ती बनी जानलेवा : शादी से इनकार करने पर दुष्कर्म, शर्मसार किशोरी फंदे पर झूली

राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में एक 16 साल की छात्रा के ही स्कूल में पढ़ने वाले लड़के से दोस्ती हो गई। इसके कुछ साल के बाद जब लड़के ने उससे शादी के लिए कहा तो लड़की ने कहा कि अभी मुझे और पढ़ाई करनी है, लेकिन इस बात से लड़का नहीं माना। उसके ऊपर दबाव बनाने लगा और फिर एक दिन उसे अगवा कर रायपुर ले गया और दुष्कर्म किया। इस बात से परेशान लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की का शव 12 मार्च को जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर जांच शुरू की तो सारी बात सामने आई। लड़की के परिजनों से पूछताछ में पता चला था कि फिंगेश्वर के बेलर निवासी सेवन साहू शादी के लिए लड़की पर बार-बार दबाव बनाता था। कहता था कि शादी नहीं करोगी तो मर जाऊंगा। इस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी सेवन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी से पता चला कि वह और लड़की दोनों साथ में ही बचपन से पढ़ते थे। इसके बाद उसे लड़की से प्यार हो गया। उसने बार-बार शादी के लिए कहा, लेकिन वह टाल जाती थी कि अभी उसे आगे पढ़ना है। इस पर वह उसे 11 मार्च को घुमाने के बहाने रायपुर ले गया। वहां शादी का दबाव डालने लगा। लड़की ने मना किया तो उससे दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS