चिल्फी घाटी फिर जाम : MP से CG को जोड़ने वाली NH 30 में लगी गाड़ियों की लंबी कतार, हजारों चालक परेशान

X
By - Purnima Mandal |31 May 2023 4:33 PM IST
संजय यादव/कवर्धा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली नेशनल हाइवे 30 चिल्फी घाटी में ट्रेलर और ट्रैक्टर के खराब होने से लंबा जाम लग गया है। यह जाम बुधवार रात करीब 2 बजे से लगी है। जाम की वजह से घाटी में गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया है। साथ ही गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसने से राहगीरों का बुरा हाल हो गया है। वहीं मौके पर चिल्फी पुलिस की ओर से जाम को हटाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि, घाटी से जुड़ी एनएच 30 मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को जोड़ती है, इसलिए यह लाइन हमेशा व्यस्त रहती है।
Delete Edit 
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS