चिल्फी घाटी जाम : ऑयल गिरने के कारण सड़क के दोनों लगी वहनों की कतार, कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त, महिला और बच्चा समेत चार घायल

सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर में चिल्फी घाटी में सोमवार को फिर लंबा जाम लग गया। चिल्फी घाटी में ऑयल गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर जाम लगी। वहीं कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। इसमें बाइक सवार 2 युवक, 1 महिला और 1 बच्चा घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिसल-फिसलकर गिर रहीं हैं गाड़ियां
बताया जा रहा है कि ऑयल गिरने के काणर वाहने सड़क पर फिसल-फिसलकर गिर रही हैं। पिछले एक घंटे से घाटी के दोनों ओर जाम लगी है। इसकी सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ता क्लियर करने में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS