अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा : चौबे बोले- अविश्वास प्रस्ताव खोखला, भाजपा को किसानों के बारे में बोलने का अधिकार नहीं

रायपुर। मानसून सत्र के आखिरी दिन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सत्तापक्ष की ओर से वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने मोर्चा संभाला। चौबे ने कहा कि, जब से हमारी सरकार बनी है...छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ा है। यहां के तीज-त्योहार और खानपान का सम्मान भी बढ़ा है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, यह अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह से खोखला है। केवल औपचारिकता पूरी की गई है, यह आरोप पत्र असत्य का पुलिंदा है।
धान खरीदी पर हुई नोक-झोंक
भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव में धान घोटाले, पनामा घोटले से लेकर चिटफंड घोटाले का आरोप सरकार पर लगाया था। इसी को लेकर आज सदन में भाजपा और कांग्रेस के बीच नोंक-झोंक हो गई। भाजपा पर हमला बोलते हुए मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि, धान और किसान के बारे में बोलने का अधिकार आपको नहीं है। क्योंकि राजधानी रायपुर में पीएम मोदी धान खरीदने को लेकर सिर्फ झूठ फैलाकर गए हैं। धान घोटाले, पनामा, प्रिय दर्शनीय बैंक घोटाले, चिटफंड घोटाले में कौन शामिल था? किसने ऐसे लोगों को संरक्षण दिया और कौन आरोपी हैं...इस बात को सपष्ट करें, सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं हो जाता।
घोटालों के उल्लेख पर हंगामा
रतनजोत घोटाले के मुद्दे पर जांच को लेकर सदन में कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दिखाई दिए। घोटालों के आरोप पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, सरकार को जांच करने से रोका किसने है। इनके आरोपों में कोई तथ्यात्मक बात नहीं है। हमने जो वादा किया उसे निभाया है। कांग्रेस घोषणा पत्र में किए हुए वादे भूल जाती है, लेकिन हम नहीं भूलते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS