चौपाटी विवाद : मूणत बोले-महापौर ने झूठ बोला, मैंने कभी नहीं की थी यहां चौपाटी की प्लानिंग, ना ही स्थल निरीक्षण किया

चौपाटी विवाद : मूणत बोले-महापौर ने झूठ बोला, मैंने कभी नहीं की थी यहां चौपाटी की प्लानिंग, ना ही स्थल निरीक्षण किया
X
एजुकेशन हब में चौपाटी बनाने का विरोध कर रहे पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने PC लेकर कहा है कि, महापौर इस मामले में झूठ बोल रहे हैं। मैंने इस स्थल का निरीक्षण कभी नहीं किया। यह सरासर झूठ है। पढ़िए पूरी खबर...

स्वप्निल गौरखेड़े-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज के समीप एजुकेशन हब में चौपाटी बनाने का विरोध कर रहे पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने PC लेकर कहा है कि, महापौर इस मामले में झूठ बोल रहे हैं। मैंने इस स्थल का निरीक्षण कभी नहीं किया। यह सरासर झूठ है। यह पूरा क्षेत्र एजुकेशन के लिए आरक्षित है।

दरअसल पिछले दिनों महापौर ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा चौपाटी के निरीक्षण की बात कही थी। जिसके जवाब में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि महापौर झूठ बोल रहे हैं मैं इस स्थल का कोई निरीक्षण नहीं कर रहा हूं। यह लैंड एजुकेशन पर्पस के लिए है। यह जमीन खेल विभाग की है। निगम प्रशासन ने खेल विभाग से जमीन लेने कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई। टाउन और कंट्री प्लानिंग के एक्ट के अनुसार इस क्षेत्र की जमीन दुकानों के लिए नहीं दी जा सकती।

NSUI और भजपाइयों में हुई झड़प

उल्लेखनीय है कि आज ही दोपहर में धरनास्थल पर कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई NSUI के कार्यकर्ताओं ने बउ़ी संख्या में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपाई पहले से ही वहां धरनारत थे। इस दौरान NSUI और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। चौपाटी के समर्थन और विरोध को लेकर NSUI कार्यकर्ता और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। NSUI कार्यकर्ताओं ने यहां रैली निकाली और रैली के बीच ही NSUI कार्यकर्ता भाजपा के धरना पंडाल में घुसकर प्रदर्शन करने लगे। जिससे दोनो पक्षों में झड़प के हालात बन गए। मामला शांत होने के बाद मौजूद भाजपा कार्यकताओं को संबोधित करते हुए पूव मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस प्रशासन पर जानबूझकर ऐसी परिस्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। उनहोंने भाजपाइयों से किसी भी हालत में कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की। देखिए झड़प का वीडियो...

Tags

Next Story