सूने घर पर किया हाथ साफ : ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी उड़ाने के 6 आरोपी गिरफ्तार..

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सर्करा गांव में लगभग 6 लाख की चोरी के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घर के मेन गेट और चारों कमरों का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकद समेत 5 लाख 89 हजार रुपए की चोरी कर ली। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल 4 लोगों पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि मकान का ताला तोड़कर उन्होंने गहने और कैश पर हाथ साफ कर दिया। गहनों को बेचने के लिए आरोपी 42 साल गौरीशंकर गवेल को दिए थे। उसने 55 साल राजेंद्र कुमार सोनी जो कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, उसे चोरी के जेवर बेचे। आरोपी राजेंद्र कुमार सोनी की आनंद नगर में आरके ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी के गहनों की दुकान है। इसके बाद पुलिस ने गौरीशंकर गवेल के बयान पर आरोपी राजेंद्र कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी गौरीशंकर के 4 और साथी 21 साल भूपेश साहू, 28 साल प्रेम लाल साहू, 21 साल बंटी साहू, और 28 साल राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से ये गहने बरामद
सभी आरोपी सर्करा गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों के पास से चोरी के गहने और नकद बरामद कर लिए गए हैं। इसमें 1 कटवा माला, 2 करजफूली, 2 झाला, 2 जोड़ी टॉप्स, टूटे-फूटे सोने के जेवर, 7 नाक की फूली, 8 लॉकेट, 1 चेन, गेहूं दाना, मटर दाना, नथनी सोने की अंगूठी वजन करीब पौने 3 तोला कुल कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए। इसके साथ ही चांदी की पायल 3 जोड़ी, बिछिया 5 जोड़ी कुल कीमत 15 हजार रुपए बरामद हुआ।
छोटे भाई ने दी खबर
शिकायतकर्ता जगमोहन चंद्रा का कहना है कि तबियत खराब होने के कारण वे रायपुर आए हुए थे। उनके पिता का इलाज रायपुर के श्रीनारायणा और MMI अस्पताल में चल रहा था। घर की देखभाल छोटा भाई तरुण चंद्रधर कर रहा था। 25 दिसंबर को छोटा भाई भी घर में ताला लगाकर रायपुर आ गया। घर खाली था, तभी चाचा के बेटे ने फोन से बताया कि घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। जब वो वहां गया, तो ताला टूटा हुआ था। अंदर भी सभी कमरे के ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद जगमोहन चंद्रा सक्ती पहुंचे और पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS