क्लिनिकल आत्महत्या : नर्सिंग छात्र ने जान देने के लिए पोटेशियम क्लोराइड के इंजेक्शन का किया इस्तेमाल

कुश अग्रवाल-पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदबाजार जिले में 29 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि, मैने अपनी मर्जी से आत्महत्या की है। युवक ने अपने हाथ में पोटेशियम क्लोराइड इंजेक्शन लगा लिया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम विनय वर्मा है। वह ग्राम खरतोरा का निवासी था। वह नर्सिंग का छात्र था। वह रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को उसने खुद को पोटेशियम क्लोराइड इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि, मैने अपनी मर्जी से आत्महत्या किया है। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
सीसीटीवी में इंजेक्शन लगाता दिखा युवक
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाला गया तो दिखा कि, अपने निर्माणाधीन मकान में जाकर युवक ने अपने हाथ में पोटेशियम क्लोराइड का इंजेक्शन लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। मौके पर पोटेशियम क्लोराइड का चार नग खाली इंजेक्शन मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।v
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS