बंद..बंद..बंद.. करते खुद हो गए बंद : मॉल बंद कराने गए भाजपा कार्यकर्ता लिफ्ट में फंसे, फिर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद को लेकर मॉल बंद कराने गए भाजपा कार्यकर्ता खुद ही यहां बंद हो गए। कार्यकर्ता मॉल के लिफ्ट में फंस गए और करीब 10 मिनट तक बंद रहे। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और फिर इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके में दुकान, मॉल बंद कराने गए भाजपा कार्यकर्ता मॉल की लिफ्ट में बंद हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि 10 मिनट तक सभी कार्यकर्ता लिफ्ट में ही बंद रहे।
बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में विश्व हिंदू संगठग और बजरंग दल ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। इसी का असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला। ज्यादातर दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद मिले। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS