सीएम और स्वास्थ्य मंत्री साथ-साथ हैं : बृजमोहन बोले- असली राजा अपमान बर्दाश्त नहीं करता...

सीएम और स्वास्थ्य मंत्री साथ-साथ हैं : बृजमोहन बोले- असली राजा अपमान बर्दाश्त नहीं करता...
X
पूर्व मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि, सिंहदेव जुबान के पक्के राजा नहीं हैं। सिंहदेव जानते हैं कि, अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली।...पढ़िए पूरी खबर

रायपुर- सरगुजा संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते वक्त स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि, कांग्रेस छोड़कर किसी और दल में नहीं जाने वाला। भाजपा के सभी मुख्य दलों ने मुझे उनके साथ शामिल होने को कहा है। लेकिन मैं अपनी पार्टी को छोड़कर कही नहीं जाऊंगा। हर बार की तरह जो जिम्मेदारी मुझे मिलेगी, उसे पूरा करूंगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इसी बयान को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तंज कसते हुए कहा कि, सिंहदेव जुबान के पक्के राजा नहीं हैं। सिंहदेव जानते हैं कि, अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली।इसीलिए कांग्रेस सरकार बनने में संदेह जैसी दिल की बात जुबान पर आ गई है। आज टीएस सिंहदेव के साथ जो कुछ भी हो रहा है, सब देख रहे है। लेकिन समझ नहीं आता कि, आखिर ऐसी क्या मजबूरी है, जसकी वजह से वो यह सब बर्दाश्त कर रहे हैं?

आखिरी संभागीय सम्मेलन में एक साथ 3 दिग्गज आए नजर...

आपको बता दें, 13 जून को कांग्रेस का आखिरी संभागीय सम्मेलन सरगुजा में था। जिसमें एक मंच पर सीएम बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और कांग्रेस नेता राजेश तिवारी नजर आए थे। खास बात यहा है कि, इस सम्मेलन में तीनों नेताओं का प्यार देखने को मिला। सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को अपने साथ रखा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भी स्पष्ट कर दिया की सीएम और नेता राजेश तिवारी उनके लिए क्या मायने रखते हैं। उन्होंने कहा था कि, भूपेश भाई ने कभी व्यवहार में कमी नहीं की।

Tags

Next Story