दादी ह्दयमोहिनी के निधन पर सीएम और सिंहदेव ने व्यक्त की शोक संवेदना, फॉलोवर्स में गहरा दुख

रायपुर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शोक व्यक्त करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने वह महाशिवरात्रि के दिन कैलाशवासिनी हो गईं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि देहावसान का समाचार पाकर वे दुखी हैं। दादी ह्दयमोहिनी के देहावसान पर फॉलोवर्स में गहरा दुख है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने Twitter पर लिखा है, 'दुःखद समाचार मिला है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलज़ार दादी कहते थे) ने आज शरीर का त्याग कर दिया है। महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं। उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति:'
दुःखद समाचार मिला है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी (जिन्हें सब गुलज़ार दादी कहते थे) ने आज शरीर का त्याग कर दिया है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 11, 2021
महाशिवरात्रि के दिन ही वह कैलाशवासिनी हो गयी हैं।
उन्हें कोटि-कोटि प्रणाम एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति: pic.twitter.com/ZDHuHuOUe7
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने Twitter पर लिखा है, 'आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी के देहावसान का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से मेरी यह कामना है कि वो दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।'
आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी ह्दयमोहिनी जी के देहावसान का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) March 11, 2021
ईश्वर से मेरी यह कामना है कि वो दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति। pic.twitter.com/dMIZFsvb1J
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS