'बूथ चलो अभियान' में पहुंचे सीएम : बोले- नड्डा अपने प्रदेशाध्यक्ष साव का रखें मान...ऐसा क्यों कहा...पढ़िए

बिलासपुर- कांग्रेस के 'बूथ चलो अभियान' में शामिल होने के लिए सीएम बघेल बिलासपुर पहुंचे। यहां पर पहुंचकर सीएम मीडियो से चर्चा करते हुए बोले कि, भाजपा के सभी नेता छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, अमित शाह आए, गिरिराज सिंह आए, नड्डा भी आ रहे, इसके बाद पीएम मोदी भी आ रहे है, अच्छी बात है आना चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौरे को लेकर क्या कहा...
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर दौरे पर हैं। इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, अपने प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का भी थोड़ा मान रखें। उड़ान योजना जो बंद है, उसे फिर से शुरू करवा दिजिए। बिलासपुर के यात्रियों का ध्यान रखते हुए ट्रेन रेगुलर चले इस बात का भी ध्यान रखें।
भाजपा के नेता आपस में लड़ रहे हैं- सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, कभी धरमलाल कौशिक, कभी नारायण चंदेल, कभी विष्णु देव साय, कभी अरुण साव...इस सभी के बीच लड़ाई चल रही है। पहले वह अपनी पार्टी को ठीक कर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS