events: रामायण महोत्सव में पहुंचे सीएम बघेल... भगवान राम की भव्य प्रतिमा का किया अनावरण, इशारों ही इशारों में की पुनः सरकार बनाने की अपील

सोमा शर्मा-नवापारा-राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम जिले(Rajim district) के नवापारा में राम वनगमन पथ में रामायण महोत्सव (Ram Vanagaman Path)का आयोजन किया गया था। सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel)ने रामवनगमन पर्यटन परिपथ में भगवान राम की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ सीएम बघेल ने रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद की रामायण मंडलियों को भी सम्मानित किया और समितियों को उनके वाद्य यंत्रों की खरीदी के लिए 5 हजार रुपए की सम्मान राशि भी सीएम के द्वारा प्रदान की गई।
सीएम ने कहा पांच सालों में एक बार हमारे लिए बटन दबाएं
रामलीला मंच(Ramlila Manch) से इशारों ही इशारों में सीएम बघेल ने पुनः सरकार बनाने की अपील लोगों की। उन्होंने अपने सम्बोधन में सीएम ने कहा कि, सरकार लगातार हर माह बेरोजगारों, गौधन न्याय योजना और राजीव गांधी न्याय योजना के तहत लगातार खातों में पैसा डालने का बटन दबा रहे हैं। अब आप लोगों की बारी है, आप लोगों को हमारे लिए पांच साल में सिर्फ एक बार बटन दबाना है।
कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू के अलावा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत(Culture Minister Amarjit Bhagat), गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत सुंदर दास, पूर्व राज्यसभा सांसद नंद कुमार साय। इस दौरान जहा महंत सुंदर दास ने सरकार की महती योजना गौठान के महत्व पर प्रकाश डाला। वही नंद कुमार साय द्वारा राम चरित मानस का पाठ किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS