भाजपा का चरित्र राम-राम जपना, पराया माल अपना- सीएम बघेल

रायपुर। संसद में केंद्र सरकार ने कहा है कि रामसेतु के पुख्ता सबूत नहीं हैं। इसके बाद सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, जब यही बात कांग्रेस सरकार के वक्त कही गई थी तो पार्टी को श्रीराम का विरोधी कहा गया। अब खुद वही बात कह रहे हैं। तथाकथित रामभक्त बनने वाले भाजपा के लोग सदन में कह रहे हैं कि रामसेतु के पुख्ता सबूत नहीं हैं। अब इन्हें किस श्रेणी में रखा जाएगा? भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए कि देश के करोड़ों लोगों को गुमराह किया।
पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा में शनिवार को उन्होंने कहा, भाजपाई अब खुद भी कटघरे में खड़े हो गए हैं। यदि भाजपा के लोग सच में रामभक्त होेते तो अपनी सरकार से सवाल पूछते, विरोध करते, आलोचना करते, यदि नहीं पूछ रहे तो इनका मूल चरित्र यही है। इनका मूल चरित्र है सत्ता की प्राप्ति। राम नाम जपना पराया माल अपना, ये इनका मूल चरित्र है।
रामसेतु पर कांग्रेस का हलफनामा पढ़ लें भूपेश, दूर हो जाएंगे भ्रम : साव
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव ने रामसेतु मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को तथ्यों से परे और कोरी राजनीतिक बयानबाजी करार दिया। उन्होंने कहा, भ्रमित करना कांग्रेस की संस्कृति है और मुख्यमंत्री भ्रम का वातावरण निर्मित करने में आदी हैं। तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना उनका राजनीतिक स्वभाव है। वे रामसेतु पर जो व्याख्यान दे रहे हैं, वैसा कोई न तो सवाल है और न ही रामसेतु के अस्तित्व को नकारने का कोई जवाब है। कांग्रेस की कुटिलता रामभक्तों से छुपी नहीं है। भूपेश रामसेतु पर कांग्रेस का हलफनामा देख लें। सारे भ्रम दूर हो जाएंगे।
रामसेतु के अनुसंधान पर था सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने रामसेतु के ढांचे के वैज्ञानिक अनुसंधान पर सवाल किया था। उन्होंने पूछा, क्या सरकार भारत के गौरवशाली इतिहास पर कोई वैज्ञानिक शोध कर रही है, क्योंकि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे पर लगातार ध्यान नहीं दिया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा, सरकार ऐसे मामलों की जांच के लिए काम कर रही है, सवाल के जवाब में उन्होंने इस मामले में अन्य जानकारी भी दी। अब भूपेश बघेल बताएं कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अस्तित्व नकारा है या जांच के काम कर रही है। केंद्र सरकार ने कतई रामसेतु के अस्तिस्व को नहीं नकारा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS